फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेउसा ब्लॉक प्रमुख पर डीएम को सौंपा हलफनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी मोर्चा खोला
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को सौंपा शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। रेउसा ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने भी प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मसले को लेकर सदस्यों ने डीएम से मिलकर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र दिए। रेेउसा के 141 सदस्यों में से 92 सदस्यों ने डीएम को हलफनामा सौंपा है।
विज्ञापन

डीएम ने जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख तय करने की बात कही है। मालूम हो कि तत्कालीन सपा सरकार में रेउसा विकास खंड में सीमा भार्गव ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। सूबे में निजाम बदलने के बाद अब सपा सरकार में काबिज ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की कवायद शुरू कर हो गई है। इसी के मद्देनजर विकास खंड रेउसा के 92 बीडीसी डीएम से मिलकर उन्हें शपथ पत्र सौंपा। इसके जरिए बीडीसी सदस्यों का प्रमुख पर खराब कार्यशैली का आरोप है। सदस्यों के मुताबिक विकास कार्यों के बजाय मौजूदा प्रमुख वित्तीय अनियमितताएं कराने में व्यस्त रहती हैं जिससे बीडीसी सदस्यों में असंतोष है। इस पर डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें