फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटी, 80 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 10 Dec 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोका गया नहर का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महमूदाबाद विकास खंड पहला में खेतमनी गांव के समीप अमझला नहर की पटरी कट गई, जिससे माइनर का पानी खेतों में भर गया। छह किसानों की करीब अस्सी बीघा फसल जलमग्न हो गई। 
विज्ञापन


पहला के खेतमनी गांव के पास नहर की एक पटरी शनिवार दोपहर को कट गई। इससे नहर का पानी खेतों में भर गया और फसलें जलमग्न हो गईं। करीब 80 बीघा फसल बर्बाद हो गई।

ग्रामीणों ने नहर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी है। सिंचाई विभाग से जब तक मजदूर नहर बांधने पहुंचते तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मजदूरों ने कई घंटे के प्रयास के बाद नहर को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें