फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी का 75 क्विंटल राशन पकड़ा

Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने क्षेत्र के निजी गोदाम में छापा मार 75 क्विंटल सरकारी राशन पकड़ा। ये अनाज कालाबाजारी के लिए यहां जमा किया गया था। छापा पड़ने से पहले ही कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति मौके से भाग गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। डीएम के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन को पिसावां के एक निजी गोदाम में कालाबाजारी का राशन रखा होने की सूचना मिली थी।

इस पर डीएम ने एसडीएम महोली को छापा मारने के निर्देश दिए थे। एसडीएम महोली अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार हेमंतराव व पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनंद के साथ महम्मदापुर नंबर एक निवासी नन्हू गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम के पहुंचने से पहले ही नन्हू मौके से भाग निकला। टीम ने गोदाम से 50 क्विंटल गेंहू, 20 क्विंटल 20 किलो चावल व 5 क्विंटल चीनी बरामद की। वहीं तराजू व बांट के साथ 202 नई बोरियां, 304 पुरानी बोरियां, 500 बोरियों की एक गांठ, 90 प्लास्टिक की बोरी, 45 बोरे और एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की।

अधिकारियों ने बताया कि यहां पर बरामद राशन सरकारी राशन है। यह राशन कोटे पर बंटने के लिए भेजा गया था। यहां पर किस तरह से आया है, किस कोटेदार व गोदाम प्रभारी ने कालाबाजारी की है, इसकी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उधर, बरामद राशन को क्षेत्र के कोटेदार मेेवाराम के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें