फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उधड़ गईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कें वैसे भी खराब थीं लेकिन बारिश ने इनकी सूरत और भी बदरंग कर दी। रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते भारी जलभराव हो गया है। इसके साथ ही जगह-जगह से अब ये सड़कें उखड़कर टूट चुकी हैं।
विज्ञापन


इनमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे दोपहिया व चौपहिया वाहनों के निकलने में चालकों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। लोगों का निकलना किसी खतरे से कम नहीं है।

इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे हैं। फिर भी जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। पिछले दो दिन से हो रही रुक-रुककर बारिश से सड़कों की दशा बहुत ही खराब हो गई है।
विज्ञापन


शहर में तमाम सड़कें पहले से ही उबड़-खाबड़ पड़ी हुई थीं। जब बरसात हुई तो इनमें पानी भर गया। इससे ये टूटने लगी हैं। अब हाल ये है कि सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। पानी भरा होने से लोग मजबूरी में इसके बीच से होकर निकलते हैं।

अचानक मार्ग में गड्ढा बन जाने से ये दिखाई ही नहीं देते। इससे वाहन इनमें फंसकर पलट जाते हैं जिससे लोगों को चोटें आती हैं। इसे लेकर बाशिंदें कई बार जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज करा चुके हैं फिर भी किसी अफसर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस वजह से मार्ग से निकलना बहुत ही दुखदाई हो रहा है।

शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के सामने रोड निकली है। इस मार्ग पर कई अन्य स्कूल भी पड़ते हैं लेकिन मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। लगातार जलभराव होने की वजह से बहुत गड्ढे हो गए हैं।

इस वजह से इस मार्ग से निकलना मुश्किल होता है। इधर रविवार को हुई बारिश से आवागमन और भी मुश्किल हो गया। लोग फिसलते हुए निकलने को मजबूर हुए।

रोडवेज बस स्टॉप चौराहे के निकट सड़क दुरुस्त थी, निकलने में कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से बारिश होते ही जलभराव हो जाता है।

इस जलभराव की वजह से सड़क टूट गई है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। इस पानी के बीच से होकर लोग निकलने को विवश होते हैं।

मालगोदाम शहर के अंदर बना हुआ है। यह मार्ग वैसे भी खराब था। अब बारिश की वजह से और भी बदहाल हो गया है। रविवार को बारिश से जलभराव हो गया।

वहीं पहले से बनी सड़क और खराब हो गई। इस वजह से फिसलन बढ़ गई है। लोगों को कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट पीपी उपाध्याय ने बताया कि बारिश से शहर की जर्जर सड़कों को चिह्नित किया जाएगा। बाद में उनकी मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें