फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य को 32 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने 32 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधिकारी ने सात रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की है। ये मजिस्ट्रेट आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट से आपसी समन्वय स्थापित कर चुनावी कार्यों को संपादित कराएंगे।
विज्ञापन


डीएम अखिलेश तिवारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व प्रभावी पर्यवेक्षण करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार 32 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि इनका प्रशिक्षण छह मार्च को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगा।

संपादित किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश एवं चेक लिस्ट ट्रेनिंग में उपलब्ध कराई जाएगी। भ्रमण के लिए वाहन नगर मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि इसका अनुपालन न करने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-134 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा-174 के तहत छह माह का कारावास अथवा जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जोनल मजिस्ट्रेट का व्हाट्सएप नंबर प्राप्त कर उनका ग्रुप तैयार करें ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान इसी पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें