प्रधान एवं सचिव की अनुपस्थित पर जताई नाराजगी
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। लखनऊ मंडल के उप निदेशक पंचायत एके सिंह ने मंगलवार को रामपुर टिकवापारा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान व पंचायत सचिव मौजूद नहीं रहे। लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों को निर्माण कम पाया। कार्य में सुस्ती पर डीडी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापरक शौचालय शीघ्र बनाने की हिदायत दी।
डीडी एके सिंह को मुआयने में ग्राम प्रधान नागेश मिश्र एवं पंचायत सचिव उमाकांत वर्मा अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान लक्ष्य 289 सापेक्ष 101 शौचालय ही निर्मित पाए गए। शेष शौचालय अपूर्ण मिले। ग्राम प्रधान के भाई ने बताया कि 40 शौचालय निर्माणाधीन हैं।
इस संबंध में कार्य करे रहे राज मिस्त्रियों की संख्या की जानने पर बताया कि चार मिस्त्री लगे हैं। इस पर उन्होंने प्रश्न किया कि चार राजमिस्त्री 40 शौचालय कैसे बनाएंगे। शौचालय की एमआईएस सहित क्वालिटी का भी निरीक्षण किया। लक्ष्य के अनुरूप सभी शौचालयों के गुणवत्तापक निर्माण के निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीसी सुशील यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में दिए टिप्स
ब्लॉक एलिया में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की कार्यशाला में डीडी पंचायत एके सिंह ने ग्रामीणों को जागरुक करके शौचालयों के निर्माण व सभी गांवों को ओडीएफ करने के टिप्स दिए। स्वच्छताग्राहियों को ट्रिगरिंग से संबंधित जानकारी दी। एसबीएम से जुड़े सभी जिम्मेदारों से कहा कि वह अधिक समय फील्ड में गुजारें, इससे परिणाम अच्छे आएंगे।