फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रुक-रुककर होती रही बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। हालांकि दोपहर में बारिश थमने पर निकली हल्की धूप ने उमस का अहसास कराया। लेकिन अगले ही पहर फिर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश की फुहारों ने लोगों को तन-मन भिगो दिया। जबकि कीचड़ व जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। रिमझिम फुहारों का दौर दोपहर तक चला। इसके बाद आसमान साफ होने पर बारिश बंद हो गई और हल्की धूप निकल आई। बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ गई। लेकिन कुछ देर बाद काले बादल फिर घिर आए और देखते ही देखते बारिश होने लगी।

बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। सड़कों पर चहलकदमी कर रहे तमाम लोग बारिश में भीगते जबकि कई लोग छाते के सहारे बचाव करते नजर आए। दिन भर रुक-रुककर होने वाली बरसात से शहर में कीचड़ व जलभराव होने पर राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह के रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें