फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से वसूली में दरोगा समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी की भूमिका की जांच करेंगे सीओ बिसवां
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में गल्ला लदी ट्रॉली को छोड़ने की एवज में किसानों से वसूली करने वाले एक दरोगा, सिपाही व पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसपी की जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी की भूमिका की जांच सीओ बिसवां को सौंपी है।

मालूम हो, कि एक सप्ताह पहले इलाकाई पुलिस द्वारा गल्ला लदी एक ट्रॉली को छोड़ने की एवज में किसानों से एक लाख रुपये वसूले गए थे। किसानों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने इस मामले को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के समक्ष रखकर जांच व कार्रवाई की बात कही गई। एसपी ने एएसपी मधुबन सिंह को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी को जांच में आरोप सच मिले। इसके बाद एसपी के निर्देश पर रेउसा थाने में तैनात दरोगा राधेश्याम यादव, सिपाही अभय मिश्र तथा इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधान सरवन तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। जबकि इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी महेश पाठक की भूमिका की जांच सीओ बिसवां को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें