फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 70 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। कारोबारियों की उम्मीदें परवान पर हैं। उनका मानना है कि ऐसा ही ट्रेंड रहा तो अच्छा कारोबार होगा। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस बार करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, बर्तन व कपड़ा बाजार में रौनक छाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस है। इस दिन घर में नया सामान खरीदकर लाना शुभ माना जाता है। इसको लेकर व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, बर्तन व कपड़ा बाजार सजकर तैयार हो चुका है। व्यापारी इस बार करीब 70 करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान लगाए है। इस बार कई नए ऑफर लोगों को आकर्षित करेंगे।
कहीं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर मोबाइल का ऑफर मिल रहा है तो कहीं बाइक की खरीद पर चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। ये ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
जमकर बिकेंगे बर्तन
धनतेरस के दिन हर घर में कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदा जाता है। घर में बर्तन खरीदकर लाना शुभ होता है। बाजार में कई नए प्रकार के फैंन्सी आइटम आए है।
इनमें गिलास, कटोरी, थाली, मग, बॉल्टी सहित तमाम क्राकरी है। बर्तन कारोबारी अचल का कहना है कि उम्मीद है कि जिले में 13 करोड़ रुपये से अधिक का बर्तन कारोबार होगा। हर घर में एक नया बर्तन जरूर खरीदा जाता है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बर्तन मौजूद है।
विज्ञापन

चांदी के गणेश-लक्ष्मी व डालर की मांग
सराफा बाजार में चांदी के गणेश-लक्ष्मी, सिक्का व डालर धूम मचाने को तैयार है। व्यापारी चंदन का कहना है कि धनतेरस के दिन 25 करोड़ रुपये के आसपास सराफा कारोबार होने की उम्मीद है।
इस बार महंगे की अपेक्षा सस्ते आइटम की मांग अधिक है। लोग धनतेरस के दिन चांदी के आइटम खरीदते है। इनमें मूर्ति, सिक्का, पायल, बिछिया शामिल है। पिछले बरस की तुलना में अधिक बिक्री हो सकती है।
ऑफरों से बाजार गुलजार
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी, वॉशिग मशीन, ग्रीजर, आईफोन, मोबाइल, फ्रिज सहित तमाम आइटम ऑफर के साथ उपलब्ध है। हर एक आइटम के साथ कोई न कोई ऑफर जरूर दिया जा रहा है। कहीं मोबाइल मिल रहा है तो कहीं चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। व्यापारी रोहित का कहना है कि 14 करोड़ से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार होने की उम्मीद है।
आज एडवांस बुकिंग वालों को ही मिलेंगे वाहन
वाहन बाजार में दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुुकी है। इस बार बाजार करीब 13 करोड़ से अधिक का हो सकता है। इन शोरूमों को अच्छे तरीके से सजा दिया गया है। सुबह ग्राहक आने पर इनको प्राथमिकता से वाहन दिए जाएंगे। शुक्रवार को केवल एडवांस बुकिंग वालों को ही वाहन मिलेंगे।
यह है शुभ मुहूर्त
पंडित आशीष शास्त्री का कहना है कि धनतेरस के दिन शुक्रवार को खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पूजन प्रदोष काल 5.48 से रात्रि 8.17 तक है। इस समय सामान खरीदने का अच्छा संयोग बन रहा है। वही वृषभकाल सांय 7 से 9.30 बजे के बीच भगवान गणेश-लक्ष्मी कुबेर आदि लेने का मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें