फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सौर ऊर्जा प्लांट से 63 बैटरियां चोरी

Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के गुलरामऊ में लगे एक सोलर प्लांट से 63 बैटरियां चोरी हो गईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। गांव में एक सौर ऊर्जा प्लांट लगा है। इसमें सुरक्षा सलाहकार के पद पर लालसिंह तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लांट में कोई चौकीदार नहीं रहता है। चार मार्च की रात चोरों ने बैटरी बैंक का दरवाजा उखाड़कर 63 बैटरियां पार कर दी। ग्रामीणों की माने तो चौकी इंचार्ज विनोद गिरी की नैमिषारण्य मेले में ड्यूटी लगा दी गई है।
ऐसे में एक मार्च से क्षेत्र में कोई गश्त करने के लिए ही नहीं आता है। चौकी इंचार्ज न होने के कारण घटना हुई है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें