फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिकांडों में डेढ़ लाख की संपति राख, तीन मवेशी भी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तपिश भरी गर्मी के बीच अग्निकांड की घटनाओं में शनिवार को चार स्थानों पर डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। हरगांव इलाके में एक गांव में आग से तीन मवेशी जल मरे, वहीं सिधौली, थानगांव व कमलापुर इलाके में फसलें राख हो गईं।
विज्ञापन


हरगांव इलाके के सिकंदरपुर गांव में मैनुद्दीन के यहां शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के छोटे व बसरूददीन के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। इन तीनों लोगों के तीन मवेशी जल मरें, वहीं करीब 80 हजार की संपत्ति राख हो गई।

इसके अलावा सिधौली क्षेत्र के अलमापुर निवासी श्रीराम के खेत में आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसी तरह थानगांव इलाके के मेवड़ी सेल्हवा के देवाराम पांडे का खेत बाबापुरवा के नेवल व नंदराम ने बटाई पर बो रखा है।
विज्ञापन


दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे छह बीघा गन्ने व चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनका करीब एक लाख का नुकसान हो गया। कमलापुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी गुन्नू का दो बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें