फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख के बूथों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके लिए आरएमपी इंटर कालेज से 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कालेज के मैदान से रविवार को सुबह सात बजे से मतदान कार्मिकों की रवानगी होगी।
विज्ञापन


संबंधित कार्मिकों के लिए डि-कोडिंग आदेश प्राप्त कराने के लिए मतदान कार्मिक व्यवस्था पंडाल में आठ काउंटर गए हैं। यहां से संबंधित कर्मचारियों को डि-कोडिंग आदेश वितरित किए जाएंगे। कार्मिकों द्वारा डि-कोडिंग आदेश प्राप्त करने के बाद निर्वाचन संबंधी अन्य सामग्री संबंधित पंडाल/काउंटर से प्राप्त की जाएगी।

जिन मतदान कार्मिकों की पार्टिंयां आरक्षित हो जाएंगी। उनके बैठने के लिए आरक्षित पंडाल में व्यवस्था की गई है। डीडीओ ने राकेश पांडेय ने बताया कि पर्दानशीन के लिए चिन्हित बूथों पर अतिरिक्त महिला सहायक की तैनाती की गईं है। जिनके ड्यूटी आदेश के वितरण के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


विधान सभा मिश्रिख में तैनात किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट जिनके द्वारा परिचय पत्र नहीं बनवाया गया है। उनकी सुविधा के लिए पृथक काउंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए संबंधित अफसर परिचय पत्र बनवाने के लिए फोटो साथ में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें