फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 किसानों का दल राजस्थान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मेले में सीखेंगे मसाला उत्पादन की बारीकियां
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में मसाला उत्पादन की संभावना को देखते हुए नाबार्ड व कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया की पहल पर गुरुवार को जिले से 55 किसानों का दल राजस्थान को रवाना हुआ। यह दल राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी, अजमेर राजस्थान में आयोजित किसान मेले में भ्रमण कर वहां पर बीजीय मसाला उत्पादन की तकनीक सीखेगा और उनके हस्तांतरण का कार्य करेंगे।

इस मौके पर किसानों के दल को रवाना करने के दौरान उप निदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र ने कहा कि जिले में मसाला के उत्पादन खासकर धनिया, अजवाइन, कलौंजी व सौंफ के उत्पादन की अपार संभावना है। इस क्षेत्र में तबीजी स्थित राष्ट्रीय मसाला बीजीय अनुसंधान केन्द्र ने बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन


इसकी तकनीक के हस्तांतरण के लिये आप सब वहां जाकर सीखकर जनपद में मसाला उत्पादन को एक नई दिशा देने का काम करेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आनन्द सिंह ने कहा कि मसाला उत्पादन के विपणन मेें भी अधिक दिक्कतें नहीं हैें।

इन्हें भंडारण करना भी आसान है और इसकी खूबी यह है कि फसल तैयार होने के तुरंत बाद यदि किसान इसे बेंचना न चाहे तो किसान स्वयं भण्डारण कर फसल मूल्य बेहतर होने पर बाजार में बेंच सकता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. दयाशंकर ने बताया कि गन्ने के सहफसल के रूप में भी मसाला उत्पादन एक अच्छा विकल्प है और किसान को इससे अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो सकती है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अख्तर हुसैन एवं वीरेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक डॉ. शिशिर कांत सिंह, डॉ. आनंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, विकास सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें