फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन की परीक्षा में बारिश ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : भीगते हुए कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी, सकुशल निपटी परीक्षा
विज्ञापन

सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत गुरुवार को संगीत गायन के पेपर से हुई। सुबह तेज बारिश ने परीक्षा में खलल डाला। इससे विद्यार्थी भीगते हुए अपने केंद्रों तक पहुंचे। दिन में मौसम खराब होने की वजह से कई केंद्रों पर अंधेरा छा गया। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतें आई। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके हकीकत देखी। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहला दिन होने के कारण विद्यार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए। सबसे पहले कॉलेज के बाहर लगी सूची पर अपना नाम व रोल नंबर देखा। उसके बाद कॉलेज के अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस कर्मियों व शिक्षकों ने तलाशी लेकर उनको अंदर जाने दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही मौसम खराब था और बारिश होती रही। इस दौरान कई बार अंधेरा छा गया। इससे केंद्रों पर रोशनी की दिक्कतें आई। हालांकि केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से बिजली की व्यवस्था कराकर परीक्षा कराई गई। बारिश होने के कारण विद्यार्थी भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचे।

पहले दिन हाईस्कूल में संगीत गायन का प्रश्नपत्र था। इसमें 132 पंजीकृत के सापेक्ष 125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि सात गैर हाजिर रहे। यह विद्यार्थी पांच केंद्रों पर पंजीकृत थे। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का शिक्षाशास्त्र/मनोविज्ञान/अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र था। सचल दलों के निरीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला।

कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रुम में पहले दिन पांच शिकायतें आईं। वह भी स्कूल में कक्ष निरीक्षक न पहुंचने की थी। इस पर डीआईओएस ने तत्काल कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कराई। वहीं कार्यालय में भी कक्ष निरीक्षक न पहुंचने की शिकायतें आती रहीं।
विज्ञापन


12 को हिन्दी का पेपर है। यह सबसे बड़ा पेपर होगा। इसको लेकर कॉलेज कक्ष निरीक्षक चाहते हैं। लेकिन कई जगहों से आ रही शिकायतों पर डीआईओएस ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की व्यवस्था कराई।

शांतिपूर्ण शुरू हुई परीक्षा
पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो गई है। कहीं पर भी कोई शिकायत नहीं आई है। कक्ष निरीक्षक की कमी मिलने पर उसे पूरा कराया जा रहा है।
-नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें