फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुई ठंड से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। मजलिसपुर में टाट की झोपड़ी में गुजर-बसर करने वाले एक परिवार के युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। पिता ने शव को दफनाते हुए एसडीएम सदर से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि प्रशासन युवक की मौत का कारण बीमारी बताकर जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन



वहीं, जिले में रविवार को बूंदाबांदी के बीच गिरे ओलों ने गलन में इजाफा कर दिया। दोपहर बाद देर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गलन व ठिठुरन से बेहाल लोग रविवार का अवकाश होने पर दिन भर घरों में दुबके रहे। सर्दी से राहत पाने को अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम के बदले मिजाज से अगले चौबीस घंटो में पारा लुढ़कने के साथ सर्दी का सितम अभी और बढ़ने के संकेत विशेषज्ञों ने दिए हैं।


जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के मजलिसपुर में रामचंद्र अपने दो बेटों प्रमोद व हरीश के साथ टाट-पट्टी की झोपड़ी में रहता है। प्रमोद रिक्शा चलाता है, जबकि रामचंद्र व हरीश चाट बेचकर किसी तरह गुजर-बसर करते थे। झोपड़ी में जमीन पर ही पुराने बिछौने के सहारे पिता-पुत्र कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे थे। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात उसके छोटे बेटे हरीश (19) की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन



रविवार की सुबह एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। रामचंद्र के मुताबिक किसी ने उससे पोस्टमार्टम कराने को नहीं कहा। लिहाजा, शव गांव लाकर दफना दिया। एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। मगर प्रशासन ठंड से मौत से इन्कार कर रहा है।


उधर, रविवार की सुबह से मौसम के तेवर बदल गए। आसमान पर बदली छाने से सूर्यदेव खुलकर चमक नहीं बिखेर सके। आठ किमी. प्रतिघ् ांटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं सिहरन का अहसास कराती रहीं। दोपहर बाद बूंदाबांदी के बीच इमलिया सुल्तानपुर व रामपुर मथुरा इलाके में ओले गिरने से गलन बढ़ गई।


बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया तो रविवार का अवकाश लोगों ने घर में रहकर ही बिताया। शहर में सामान्य दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम नजर आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को पारे में गिरावट से गलन बढ़ने के आसार हैं।


ठंड से मौत होना शर्मनाक
युवक की मौत अगर ठंड से हुई है तो यह बेहद शर्मनाक है। मैं पीड़ित परिवार से मिलकर उसकी हरसंभव मदद का प्रयत्न करूंगा। मृतक को पोस्टमार्टम कराया जाए तो मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
-राकेश राठौर, भाजपा सदर विधायक


तहसीलदार को दिए जांच के निर्देश
युवक की तबियत खराब होने पर उसे उल्टियां होने की बात सामने आई है। उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। इसलिए ठंड से मौत नहीं कह सकते हैं। फिर भी तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- विनय पाठक, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें