फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर निकाय में खुलेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक पुस्तकालयों की भी सुधरेगी सूरत
विज्ञापन

सीतापुर। शहरी इलाकों में अब स्वाध्याय की मुहिम बढ़ेगी। पालिका-पंचायतें हर निकायों में एक-एक पुस्तकालय खोलेंगी। इन पुस्तकालयों में विद्यार्थी बैठकर स्वाध्याय कर सकेंगे। यही नहीं सार्वजनिक पुस्तकालयों की सूरत भी बदली जाएगी। इनकी रंगत बदलने को राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कोलकाता अनुदान देगी।

इस राशि से पुस्तकालयों का विकास होगा। गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय विकास समिति की बैठक में अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। शहर के जिला पंचायत परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने सार्वजनिक पुस्तकालयों की समीक्षा कर प्रगति ली।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि सार्वजनिक पुस्तकालयों को सुदृढ़ करने को राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान अनुदान देगी। इसके लिए मांगें गए आवेदन पत्रों पर संस्तुति प्रदान की। इसके अलावा पुस्तकालयों में पाठकों के लिए शुद्ध पेयजल को आरओ लगाए जाएंगे। पुस्तकालय परिसर में एलईडी लाइट लगेंगी।

इसके अलावा विधायक निधि से सोलर लाइटें भी लगवाई जाएंगी। पुस्तकालय की छत की मरम्मत व पुस्तकालय के रंगाई-पुताई व शेष भाग में इंटर लॉकिंग को आगणन बनाकर बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पुस्तकालय में एक अतिरिक्त होमगार्ड के लिए सहमति प्रदान की गई।
विज्ञापन


सफाई कर्मी की मजदूरी 600 रुपये प्रतिमाह से एक हजार किये जाने पर सहमति प्रदान की। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम लखन यादव ने पुस्तकालय के प्रचार-प्रसार को पंफलेट छपवाकर स्कूलों-कॉलेजों में बटवाने को कहा। समिति की बैठक में एडीएम विनय कुमार पाठक, डीआईओएस नरेंद्र शर्मा, बीएसए अजय कुमार, महेश कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें