फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आज आएंगे रामपुर मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में 24 छात्रों को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को रामपुर मथुरा के चांदपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर गुरुवार को एडीएम, एसडीएम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को पं. संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज चांदपुर के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल दोपहर दो बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। हेलीपैड से राज्यपाल मंच पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में महामहिम कक्षा 6 से 12 तक के 24 छात्रों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, सांसद राजेश वर्मा, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को राज्यपाल के आगमन से पहले एडीएम सीतापुर, उपजिलाधिकारी संतोष राय तथा लोक निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आयोजकों से वार्ता की। विद्यालय प्रबंधक चंद्रभूषण शुक्ल ने बताया कि राज्यपाल के स्वागत को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें