फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ची कर छात्रों ने दिया जागरुकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क हादसों में हताहत व्यक्तियों की याद में विश्व स्मृति दिवस के मौके पर परिवहन व यातायात पुलिस के संयुक्त तालमेल से छात्रों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इसके जरिए छात्रों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें उनका पालन करने की नसीहत भी दी। बाद में एआरटीओ ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


शहर स्थित तरणताल स्टेडियम से पैदल मार्च निकाला गया, जिसे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि दुर्घटनाओं से हो रही लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इसमें से अधिकतर दुर्घटनाओं को यातायात नियमों के पालन से ही रोका जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि एडीएम विनय कुमार पाठक ने कहा कि यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए है।ं सड़क पर इनके पालन से ही सुरक्षित सफर किया जा सकता है। तत्पश्चात वहां से पैदल मार्च आंख अस्पताल, लालबाग-रोडवेज चौराहा होते हुए बहुगुणा चौराहा से पुन: तरणताल पहुंचकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च में विभिन्न विद्यालयों के 500 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


मार्च में विद्यार्थी सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, हेलमेट सुरक्षा का ताज, सीट बेल्ट सुरक्षा की गांठ, तेज गति करे दुर्गति आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान जागरूकता प्रचार वाहन से एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय द्वारा रचित संगीतबद्ध गीत प्रसारित किए गए।

इस मौके पर ट्रक/बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों में समीर पुरी, संजय पुरी, प्रभात कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के शोभित टंडन, भगवती गुप्ता, गोपाल टंडन, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन प्रवीण सिंह, यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो, जिला खेल अधिकारी नरेश चंद्र यादव, एआरएम विमल राजन, यातायात निरीक्षक रमेश चंद्र यादव, रामजतन यादव, ताइक्वांडो कोच सुरेंद्र लाल, कबड्डी कोच पुष्पा यादव, तैराकी कोच देवेंद्र पाल, पीटीआई सम्मे नूर, एनसीसी कैडेट्स आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें