फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए घर से निकलकर गई थी बाहर
विज्ञापन

मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हालत नाजुक देख आरोपी बच्ची को खेत में छोड़कर भाग निकला। बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी। बच्ची की आपबीती सुनकर परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना व कस्बे में रहने वाली चार साल की एक मासूम बच्ची मंगलवार को दिन में 11 बजे टावर के करीब खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि विकास निवासी राठौरपुर ने बच्ची को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को नाजुक हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्ची राते-बिलखते किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें