फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। वह कैलाश आश्रम में दर्शन पूजन के लिए गया था। इसी दौरान गोमती में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी गंगाराम (30) सोमवार को दर्शन पूजन के लिए संदना के कैलाश आश्रम गया था। आश्रम के करीब से होकर गोमती नदी बहती है। बताते हैं कि पूजन से पहले गंगाराम नदी में जाकर स्नान करने लगा। इस दौरान वह गहराई में पहुंच गया।

तैरना न आने से वह डूब गया। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने नदी में छलांग लगाई और युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवक की हालत बिगड़ चुकी थी। लोग उसे लेकर गोंदलामऊ सीएचसी भागे। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें