फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी इलाज की बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला चिकित्सालय का लेबर रूम अब हाईटेक हो गया है। लेबर रूम करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को सीएमएस ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हाईटेक लेबर रूम का शुभारंभ होने से अब गर्भवती महिलाओं को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


जिला महिला चिकित्सालय में लेबर रूम तो बना हुआ था, लेकिन इसका आकार छोटा था। साथ ही वहां पर बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। इससे गर्भवती महिलाओं को इलाज में काफी दिक्कतें होती थीं। इस पर शासन ने हाईटेक तरीके से लेबर रूम बनवाने का निर्णय लिया। करीब आठ लाख की लागत का प्रोजेक्ट तैयार कर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था।

स्वीकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल में लेबर रूम को हाईटेक बनाने का काम शुरू किया, जो अब बनकर तैयार हो गया है। इस लेबर रूम को एसी सहित अन्य तमाम सुविधाओं से पूरी तरह से लैस कर दिया गया है। साथ ही चिकित्सकों के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए है। इससे अब गर्भवती महिलाओं को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब महिला चिकित्सालय में हर तरह की सुविधाएं मौजूद है। इस वार्ड के बनने से और भी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें