फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। मिश्रिख में मंगलवार रात आग की चपेट में आकर एक मकान जल कर राख हो गया। इससे घर में रखा करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह बिजली के तार में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिश्रिख के कस्बा औरंगाबाद निवासी रीनू बेग के घर मंगलवार रात आग लग गई। देखते ही देखते कमरा धू धू कर जलने लगा। पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटाें पर काबू पाया।

लेकिन तब तक घर में रखी नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी ने बताया कि आग बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने की वजह से भड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें