फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के सुल्तानपुर हरिप्रसाद गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लहरपुर के सुल्तानपुर हरिप्रसाद निवासी रेशमा (22) पत्नी दिलीप की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर तालगांव के लश्करपुर गांव से मृतका के पिता क्षेत्रपाल भी पहुंच गया था। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को ही उसकी पुत्री को दामाद विदा करा ले गया था। रात को उसे पुत्री की ससुराल वालों ने जानकारी दी, कि उसकी हालत खराब है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी पुत्री मृत पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री को दहेज के मारा गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें