फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पालिका-पंचायतों में बेठेंगे प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासकों के हवाले होंगी पालिका-पंचायतें
विज्ञापन

कार्यों के संचालन को निकायवार कमेटियां गठित
कार्यकाल खत्म होते ही हो जाएंगी सक्रिय
सीतापुर। जिले की पालिका-पंचायतों में पंचवर्षीय कार्यकाल खत्म होने को है। इनका कार्यकाल बोर्ड की पहली बैठक से माना जा रहा है। कार्यकाल खत्म होते ही वहां पर प्रशासनिक व्यवस्था अमल में आ जाएगी। इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाने को जिला प्रशासन ने निकायों में ईओ व लेखाकार की कमेटी बना दी है। यह कमेटी संयुक्त तालमेल से वहां पर कामकाज को निपटाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि सीतापुर में ग्यारह स्थानीय निकाय हैं, इनमें छह पालिका और पांच पंचायतें शामिल हैं। इन निकायों में वर्ष 2012 में नए पंच वर्षीय कार्यकाल के गठन के लिए चुनाव हुए थे। जुलाई 2012 में चुनावी नतीजों के बाद इसी माह में पालिका और पंचायतों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों व मेंबरों ने शपथ ली थी। इसके बाद कहीं उसी दिन निकायों में पहली बोर्ड बैठक हो गई थी तो कहीं पर बाद में। पहली बोर्ड बैठक कर निकायों में इन्होंने कामकाज संभाला था। अब यह पंच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को हो। ऐसे में यहां की पालिका और पंचायतों को प्रशासनिक व्यवस्था के हवाले कर दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने ईओ और लेखाकार को नामित कर निकायवार कमेटियां गठित कर दी हैं। जिस उसी दिन से वहां पर ये कमेटियां सक्रिय हो जाएगी और अपने दायित्वों को निभाने लगेंगी। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि अवधि के उपरांत निकायों के कार्यों का संचालन ईओ व लेखाकार संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें