फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक लापता, बाइक व चप्पल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक लापता
विज्ञापन

नहर के पास बाइक व अन्य बरामद
मिश्रिख (सीतापुर)। सहसापुर से किराना का सामान खरीदने मिश्रिख आया युवक सोमवार शाम से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद उसकी बाइक, चप्पल व फटी शर्ट बेरसापुर गांव में नहर के पास बरामद हुई, जिससे परिवारीजन डरे हुए हैं। परिवार के लोगों ने कोतवाली में सूचना दी है।
विज्ञापन

मिश्रिख के सहसापुर गांव निवासी आशीष शुक्ला (18) पुत्र शिवशंकर की गांव में किराना दुकान है। परिवारीजन के मुताबिक सोमवार को वह बाइक से मिश्रिख सामान खरीदने आया था। लेकिन देर रात होने पर भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजन को शंका हुई। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद आशीष की बाइक, किराना का सामान, चप्पल व फटी शर्ट बेरसापुर में नहर पटरी पर बरामद हुई। हालांकि अभी तक परिवारीजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उन लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें