फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 खाद दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम के निर्देश पर पांच टीमों ने खाद की 61 दुकानों पर छापा मारा। गड़बड़ी पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किए गए। विभिन्न कमियों के कारण पांच दुकानदारों का जवाब तलब किया गया है। आठ संदिग्ध खादों के नमूने लिए गए। इन्हें लैब मे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील सिधौली ने क्षेत्र की एक दर्जन दुकानों की जांच की। संदिग्ध खाद का एक नमूना लिया। इसे जांच के लिए भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी अखिलानन्द पांडेय, श्यामनरायन राम जिला कृषि रक्षा अधिकारी, आरके यादव भूमि संरक्षण अधिकारी महोली एवं अख्तर हुसैन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर ने उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। 61 दुकानों, प्रतिष्ठानों, कंपनी के बफर गोदाम आदि पर छापा मारा गया। इसमें आठ संदिग्ध उर्वरकों के नमूने लिए गए। पांच दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें