फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 60 राउंड चली थीं गोलियां, जान बचाकर भागे थे सिपाही

Thu, 19 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बड़ागांव हत्याकांड के बाद सड़क पर उतरे थे डीएम व एसपी। फाइल फोटो
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के बहुचर्चित बड़ागांव तिहरे हत्याकांड में बृहस्पतिवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह चतुर्थ की कोर्ट ने 12 आरोपियों को उम्रकैद और 60-60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह हत्याकांड 25 जून 2015 को प्रधान पद की रंजिश को लेकर हुआ था, जिसमें दिनदहाड़े गोलियां चली थीं और बाजार में दहशत फैल गई थी। पीड़ित रज्जन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई जितेंद्र सिंह प्रधान पद के उम्मीदवार थे। इससे गांव के तत्कालीन प्रधान हरिवंश सिंह नाराज थे। 25 जून को एक मामूली कहासुनी के बाद बात बढ़ी और हरिवंश सिंह ने अपने साथियों के साथ बड़ागांव चौकी पर पहुंचे पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। वहां 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई, जिसमें जितेंद्र सिंह, सुंदरलाल और लालजी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गोलियों की बौछार से बाजार में भगदड़ मच गई, पुलिसकर्मी और दुकानदार तक जान बचाकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

यह मामला करीब नाै तक अदालत में चला और बृहस्पतिवार को हरिवंश सिंह, रामऔतार सिंह, अनूप सिंह, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, रामगोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सतेंद्र सिंह और रामकुमार सिंह को दोषी पाया गया है। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें