फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिलावट की आशंका में 60 किलो नष्ट कराई लौंज

Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमों ने बृहस्पतिवार को सीतापुर में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिलावट की आशंका में 29 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इमलिया सुल्तानपुर में 60 किलो लौंज नष्ट करा दी गई।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों व खाद्य स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य सामग्री खोया, पनीर, मगदल, मिल्क केक, पेड़ा, बफी, छेना मिठाई, लौंज, मिश्रित दूध, चीनी, दही, बेसन, बेसन बूंदी, उरद दाल आदि के नमूने लिए।

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के टिकरा में रामदुलारे के प्रतिष्ठान से 60 किलोग्राम लौंज (अनुमानित मूल्य 21,000) में मिलावट की आशंका में तत्काल प्रभाव से मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में बिकने वाली अत्यधिक रंग-बिरंगी और आकर्षक दिखने वाली मिठाइयों को खरीदने से परहेज करें। इनमें मिलावटी या गैर-अनुमोदित रासायनिक रंगों का प्रयोग हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें