फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में छह लाख की संपत्ति राख

Tue, 22 Mar 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
एचपीयू परिसर में तनाव
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांडों में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह लपटों पर काबू पाया। कोतवाली इलाके के कुंसड़ा गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से श्यामलाल के घर आग लग गई।
विज्ञापन


आग से श्याम लाल के तीन पंपिंग सेट, चारा कटाई की मशीन, कपड़े, बर्तन अनाज समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। चपेट में आकर अरविंद, गजोधर व हरी प्रसाद का भी कीमती सामान जल गया। यहां आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई।

समाज कल्याण राज्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अनाज व वस्त्र वितरित किए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर स्थित बिलौली चौराहे पर पप्पू निवासी बिलौली की मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


शेखपुर निवासी सुनील की दुकान भी लपटों की चपेट में आ गई। इससे दुकान में रखीं मशीनें व दवाइयाें समेत करीब एक लाख की संपत्ति बर्बाद हो गई। इसी बगल बने श्री प्रकाश के होटल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

मंगलवार दोपहर शेखपुर गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित शारदा नहर की दक्षिणी पटरी पर लगे वन विभाग के जंगल के अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें