फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कम निकले वोटर

विज्ञापन
मिश्रिख में मतदान केंद्र पर लगी कतार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के दायरे में आने वाले मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र का चुनाव सोमवार को छिटपुट गड़बड़ियों के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। सुबह से ही मतदाता घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे थे। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई। फिर दिन चढ़ने पर मतदाताओं के उत्साह पर भीषण गर्मी भारी पड़ गई।
विज्ञापन


लचिलाती धूप में मतदाताओं ने घरों से निकलकर बूथ तक पहुंचने में रुचि नही दिखाई। लिहाजा, मतदान 58.22 फीसदी पर ही अटक गया। जबकि 2014 में 61.03 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान तीन फीसदी घट गया। मतदान के दौरान डीएम व एसपी बूथों का जायजा लेते रहे। 

लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख में जिले की एकमात्र विधानसभा मिश्रिख शामिल है। जिला हरदोई की तीन विधानसभाएं तथा कानपुर की एक विधानसभा क्षेत्र इसमें जुड़ा है। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया था। इस दौरान औरंगाबाद, परसौली, सहसापुर, परसदा व इस्लाम नगर आदि पोलिंग बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान कुछ विलंब से शुरू हो सका।
विज्ञापन


सुबह मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई बूथों पर लाइन लगकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह 9 बजे तक 7 फीसदी जबकि 11 बजे तक 22 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मतदान में 15 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया।

इसके बाद गर्मी बढ़ने से मतदाताओं का उत्साह कम पड़ गया और बूथों की भीड़ नदारद होने लगी। मतदाताओं ने घरों से निकलना बंद कर दिया तो मतदान सुस्त पड़ गया। दोपहर एक बजे तक 33 फीसदी, तीन बजे तक 44 फीसदी और पांच बजे तक 55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस बार के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के 58.22 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें