फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने अपनी बुजुर्ग मां को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के दौरान डंडा रख दबा दिया गला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने रविवार की शाम अपनी बूढ़ी मां की हत्या डंडे से गला दबाकर दी। हत्या से पूर्व आरोपी का परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

खैराबाद इलाके के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला। घटना को लेकर मृतका के दूसरे पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार नशे का आदी है। रविवार को वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसने परिवार के लोगों से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसका उसकी बुजुर्ग मां महाराजा ने विरोध किया। इस पर आरोपी संजय ने मां को पहले लात-घूसों से पीटा, उसके बाद डंडा मां की गर्दन पर रखकर गला दबा दिया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

मामले में राजेेंद्र ने अपने सगे भाई संजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव का कहना है कि आरोपी संजय नशेड़ी है। उसने नशे में धुत होकर पहले मां व परिवार के लोगों से विवाद किया। इसके बाद मां की हत्या कर दी। आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने भेजा गया है।
विज्ञापन


शराब की लत के कारण पत्नी छोड़कर चली गई।
बताते हैं कि संजय शराब पीकर अक्सर घर परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। उसके झगड़ालू प्रवृत्ति के चलते उसके भाई डरे सहमे रहते थे और उसके आने पर घर से चले जाते थे। आरोपी से उसकी पत्नी भी परेशान रहती थी। वह पत्नी को भी मारता-पीटता था। इसी वजह से उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें