फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जमीन के नाम पर 5.62 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। बिसवां के मुराऊटोला निवासी संतोष सिंह चौहान ने पांच लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, ठगी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित संतोष ने बताया कि मानपुर के क्योंटी बादुल्ला मजरा बिसेंडा निवासी रियाज व नबीउल्ला, बाराबंकी के टिकरा कॉलोनी मंदिर निवासी रामसागर, कुभडौरा बिसेंडा निवासी अशोक, बिसवां के हसनापुर निवासी विजय तिवारी व जगदीशपुर गांव निवासी अशोक ने उन्हें एक जमीन खरीदवाई। यह जमीन जगदीशपुर गांव में है। उन्होंने जमीन का पूरा भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विपक्षी अशोक ने विक्रेताओं को धनराशि नहीं दी और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे कई चेक लेकर बैंक से अधिक धनराशि निकाल ली। समझौते में विपक्षियों ने 5.62 लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। जब रुपये मांगे गए तो अपशब्द कहे और धमकी दी गई। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें