फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को 2203 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान 23 केंद्रों पर शाम पांच बजे तक टीकाकरण हुआ। अब आठ मार्च को पूरे जिले में टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को पहली व दूसरी डोज एक साथ दी गई। दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 से 60 साल के बीच के बीमार लोगों को पहली डोज दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 4200 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था जिनमें से 2203 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया।
उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को 52 फीसद टीकाकरण हुआ। 60 बरस से अधिक उम्र के 860 व 45 से 60 साल के बीच के 125 बीमार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अन्य फ्रंटलाइन वर्कर व स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई। आठ मार्च को पूरे जिले में 23 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल में अब रोजाना टीकाकरण होगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इन दोनों जगहों पर रोजाना टीकाकरण होगा। अन्य जगहों पर समय-समय पर अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें