फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव इलाके के जमुनापुर में घर के बाहर खेलते समय हादसा
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम खेलते समय डेढ़ साल के मासूम बच्चे की पानी के टैंक में डूबकर मौत हो गई। परिवार के तलाशने पर बच्चे का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिवारीजनों ने पिता और पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। तालगांव के ग्राम जमुनापुर निवासी शिवप्रसाद का बेटा अनीस कुमार घर के बाहर खेल रहा था। उनके पड़ोसी शिवकुमार ने घर के सामने टैंक बना रखा है, जिसमें गंदा पानी जमा होता है।
विज्ञापन


बताते हैं कि खेलते-खेलते मासूम टैंक में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही डूबकर मौत हो गई। इधर, बच्चे के लापता होने के बाद परिवारीजन चिंतित हो उठे और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान बच्चे का शव टैंक में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक के दादा ने छन्नूलाल ने बताया कि शिवकुमार से कई बार टैंक ढंकने को कहा गया। लेकिन उसने बंद नहीं किया। उल्टे विवाद पर उतारू हो जाता था। आरोप है कि टैंक बनाकर खुला छोड़ने की वजह से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन


बच्चे की मौत के बाद शिकायत करने पर आरोप है कि शिवकुमार के पुत्रों ने अभद्रता कर धमकी दी। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिवकुमार और उसके पुत्र रोहित, राजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर तालगांव योगेश शाह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें