कब्जे से चोरी के जेवर और अन्य सामान, असलहा-कारतूस बरामद
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में चार दिन पूर्व बरामद हुई एक कार के सहारे पुलिस शातिर तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया हैै। इस गैंग में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से बाइक और चोरी के सामान समेत असलहा-कारतूस बरामद हुआ है।
बताते चलें कि, चार दिन पूर्व पटेल नगर में चोरी के दौरान लोगों के दौड़ाने पर चोर कार छोड़कर मौके से भाग गए थे। पुलिस कार को कब्जे में लेकर कार नंबर के सहारे चोरों की तलाश में जुटी थी।
इंस्पेक्टर बिसवां संजय पांडेय ने बताया कि कार नंबर के सहारे कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस चोर तक पहुंच गई और सटीक सूचना मिलने के बाद तालगांव के पखनियापुर निवासी मनोज पुरैनी पुल के आगे नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना कु बूला। गैंग में शामिल तीन अन्य साथियों के नाम भी उगले हैं, जो अभी फ रार चल रहे हैं। आरोपी गैंग बनाकर अंजाम देते थे। चोरी की घटनाओं में बरामद कार का इस्तेमाल करते थे।
शिकंजे में आए आरोपी की निशांदेही पर एक बाइक, असलहा-कारतूस, सिलाई मशीन, जेवर, सोलर पैनल, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। फरार अन्य आरोपी मोहित, टिकारी, अभिमन्यु निवासीगण ग्राम पखनियापुर की तलाश की जा रही है। बरामद कार आरोपी अभिमन्यु के नाम दर्ज है।