फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में 500 बीघा जंगल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हुल्लादास जंगल में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। करीब पांच सौ बीघा जंगल जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र में हजारों बीघा क्षेत्रफल पर हुल्लादास का जंगल है। जंगल की देखरेख करता है। बुधवार को दोपहर जंगल में पाठकपुरवा व खारजा के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निकांड में करीब पांच सौ बीघा जंगल जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग व फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझानी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पा सकी। वन विभाग के इस जंगल में आग लगने से लाखों की सरकारी संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें