फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिसावां में 50 झोलाछाप कर रहे मरीजों की सेहत से खिलवाड़

Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक झोलाछापों का जाल फैला हुआ है। पिसावां, गुरसंडा, सहुवापुर, बराहमऊ, जलालनगर, जल्लापुर, बरगांवा, सेज और हजियापुर समेत कई गांवों में 50 से अधिक अप्रशिक्षित लोग खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये झोलाछाप न केवल प्राथमिक उपचार कर रहे हैं, बल्कि मरीजों को भर्ती तक कर लेते हैं और एलोपैथिक दवाएं भी दे रहे हैं। गलत इलाज के चलते कई मरीजों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगा पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई बड़ी घटना होती है, तभी विभाग सक्रिय होता है। एक-दो जगह कार्रवाई के बाद अभियान ठंडा पड़ जाता है, जिससे झोलाछापों के हौसले बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों ने खोली पोल-
कुतुबनगर में गलत इलाज से महिला की मौत
कोटरा मोड़ स्थित क्लीनिक में इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ा
नेरी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत
बरगांव में प्रसव के दौरान बच्चे की जान गई

झोलाछापों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज और 14 को नोटिस दिए गए हैं। आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।
-डॉ. संतोष चौधरी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें