फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पॉयजनिंग से 50 लोग बीमार

Mon, 25 Mar 2019 12:07 AM IST
आलोक alok amarujala Bureau/Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक शादी समारोह में करीब 50 लोग फूड पॉयजनिंग की चपेट में आ गए। उल्टियां होने से उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीड़ितों को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि अब सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


सिधौली कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीरावा निवासी रिजवान की बहन का शनिवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में निकाह था। लहरपुर से बारात आने के बाद रस्में शुरू की र्गइं। इसके बाद मेहमानों ने खाना खाया। खाने के बाद अचानक कुछ लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं।

देखते ही देखते गढ़ीरावा के प्रधान रियाज अहमद, ताहिर, सुलेमान, जाकिर, जब्बार, निजामुद्दीन, फिरोज, कमलेश, हासिमा तथा सिधौली निवासी सतीस, रूपेश, इमरान, शफीक, गुलशन, फरीदा, हारुन समेत करीब 50 लोग फूड पॉयजनिंग की चपेट में आ गए। इससे लोगोें में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों को निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हुए हैं। हालांकि अब सभी लोगों की हालत सामान्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें