फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतमपुर में बुखार का प्रकोप, 50 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। महोली के ग्राम पीतमपुर में संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिए है। गांव में 50 से अधिक लोग तेज बुखार से पीड़ित है। शनिवार को 14 लोगों की हालत बिगड़ने पर इन्हें सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सभी मरीज वायरल फीवर से पीड़ित है। गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। ग्राम पीतमपुर में लोग तेज बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लोगों को बुखार आ रहा है।
शनिवार को जब मरीजों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो आशा बहू पूनम 14 मरीजों को एंबुलेंस से लेकर महोली सीएचसी पहुंची। एक साथ इतने मरीज आने से सीएचसी पर अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी कक्ष को खुलवाकर मरीजों को इलाज शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 50 से अधिक लोग तेज बुखार से पीड़ित है। कोई सरकारी तो कोई प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहा है। पीड़ितों में दीपांशु (5), कमलजीत (6), राशी(6), प्रीती (7), कृष्णा (1), कीर्ति (1), हरिकिशन (1 माह), शीलू (18), सोमवती (13), संतोषी (14), सरला (30), सर्वेश (32) शामिल है।
इन सभी का सीएचसी महोली में इलाज चल रहा है। हरिकिशन व कृष्णा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। चिकित्सक मोहित पाल ने बताया कि सभी मरीज वायरल फीवर से पीड़ित है। इलाज शुरू हो गया है। सभी की हालात सामान्य है।
ग्रामीणों का कहना है एक सप्ताह से लगातार लोग बुखार से परेशान है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। इसके कारण रोग बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें