फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद में फूड प्वाइजनिंग से 50 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की रात दावत-ए-वलीमा में शामिल होने गए 50 लोग खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या से परेशान लोगों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक के बाद एक सभी की हालत बिगड़ती गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मोहल्ला भट्ठा निवासी बादशाह के घर में गुरुवार को वलीमा का कार्यक्रम था। इसमें दावत खाने के बाद सबसे पहले महमूदाबाद निवासी मोहम्मद कलीम की तबियत बिगड़ी। हालत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद एक-एक कर कई और लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द की समस्या होने लगी। एक-एक कर सभी को सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया। बताया जाता है कि सीएचसी में करीब 40 से 50 लोग कुछ ही देर में भर्ती हो गए।
इससे अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर सीओ लहरपुर रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार अशोक कुमार, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मरीजों से जानकारी ली। भर्ती हुए मरीजों का इलाज शुरू किया गया। रात में सीएचसी में तैनात डॉक्टर अनवर ने सभी मरीजों का इलाज शुरू किया। सीएचसी अधीक्षक महमूूदाबाद डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 50 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। सभी मरीजों का इलाज किया गया है। अब सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शुक्रवार सुबह इन सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

बेड पड़ गए कम, एक पर दो मरीजों का हुआ इलाज
महमूदाबाद सीएचसी में एक साथ 50 मरीजों के पहुंचने से बेड कम पड़ गए। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज करना पड़ा, इससे रात भर एक ही बेड पर दो मरीजों के लेटने से उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
सीएचसी में तीमारदारों का लगा जमावड़ा
दावत खाने से लोगों के बीमार होने की संख्या बढ़ने लगी तो वलीमा में आए लोगों के परिजनों ने एक-दूसरे को फोन करना शुरू किया। ऐसे में किसी ने कहा पेट में दर्द हो रही है तो किसी ने उल्टी होने की बात कही। इससे यह लोग सीधे सीएचसी दौड़कर आए। इससे सीएचसी में मरीजों के साथ उनके परिवारीजनों की काफी भीड़ बढ़ गई। इससे इलाज करने में चिकित्सकों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें