फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली का तार टूटने से गन्ने की फसल में आग लग गई, जबकि एक अन्य गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 50 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सकरारा गांव में अयोध्या कुमार मौर्य की चार बीघा गन्ने की खड़ी फसल में बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों ने सूचना देकर बिजली सप्लाई कटवाई। हालांकि, खेत में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा क्षेत्र के भिठौरा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर से निकली बिजली लाइन का तर टूट जाने से रमेश कुमार सिंह की गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र व थाने पर सूचना दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र के जटपुरवा में अज्ञात कारणों के चलते गन्ने के खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल टीम को सूचना दी। साथ ही ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका। खबर पाकर दमकल टीम भी पहुंच गई। मगर तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। किसान देशराज, जयसिंह, शिवराज, अनूप कुमार, संजय, लवलेश आदि ने बताया कि लगभग 50 बीघा गन्ना जल गया है। लेखपाल संदीप यादव ने बताया कि अग्नि पीड़ित किसानों के नाम दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर जल्द ही इन किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें