फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 मतदान कर्मियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पोलिंग पार्टियों को सीतापुर शिक्षा संस्थान रस्योरा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बुधवार को 43 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनका जवाब तलब किया गया है। 17 फरवरी को प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 626 पीठासीन अधिकारियों, 626 प्रथम मतदान अधिकारियों, 626 द्वितीय मतदान अधिकारियों एवं 626 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना था। इसके सापेक्ष 13 पीठासीन अधिकारी, तीन प्रथम मतदान अधिकारी, 11 द्वितीय मतदान अधिकारी व 16 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
सीडीओ अक्षत वर्मा ने अनुपस्थित 43 मतदान कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्ष को सूची भेजते हुए उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित आख्या के साथ जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी अनुपस्थित कार्मिकों को 17 फरवरी को प्रत्येक दशा में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आदेशित किया गया है। यदि अनुपस्थित कार्मिकों द्वारा इस दिन प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें