फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक व टैंपों की भिड़ंत, दस लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी लेकर वापस घर लौट रहे थे सभी
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। संदना थाना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गुरुवार को मैजिक व टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग मैजिक में सवार थे और चौथी लेकर वापस घर लौट रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी सिधौली व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

कमलापुर थाना क्षेत्र के दिनाइनपुरवा निवासी सुरेश अपनी पुत्री रागिनी की चौथी लेकर गए थे। गुरुवार को वह अपने परिवार के सदस्यों व अपने बडे़ दामाद के साथ संदना थाना क्षेत्र के कबीरपुर से मैजिक में सवार होकर घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गोपालपुर भठ्ठा चौराहे के पास सिधौली की ओर से आ रहे टेम्पो से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे मैजिक में सवार सुरेश, उनकी पुत्री रागिनी, सुरेश का दामाद, मैजिक चालक मोनू, सुरेश का भांजा मोनू, कुलदीप, राधेलाल, राहुल, पिंकू, अशोक घायल हो गए।

इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सिधौली सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। संदना थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
मिश्रिख/सकरन। मिश्रिख थाना क्षेत्र में करमसेपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं सकरन क्षेत्र में बाइक की टक्कर से जख्मी ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। संदना इलाके के बेहड़ा गांव निवासी तिलकराम (40) पुत्र लल्लू सुबह काम से जा रहा था।

जब वह सीतापुर मार्ग पर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के करमसेपुर गांव के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा सकरन क्षेत्र के गड़ौसा निवासी प्रताप (50) पुत्र गुरुदयाल बुधवार की देर शाम पैदल कहीं जा रहा था। उसको एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। जिससे प्रताप घायल हो गया था। उसको जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें