फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों से सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक किसान के खेत में आग लग गई देखते ही देखते एक-एक करके छह किसानों की सात सात बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। यह आग हाईटेंशन लाइन से निकली चिन्गारी से लगी। ग्रामीणों ने पंपिंग सेटों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। रामपुर कलां थानाक्षेत्र के सरैंया कादीपुर में बिसवां मार्ग पर लगे गन्ना क्रय केंद्र सेंटर के पास खेतों में तेज हवा के चलते मंगलवार दोपहर हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई।

आग लगने से ताजपुर निवासी माधवराम का एक बीघा, रामधार का डेढ़ बीघा, मुसैदाबाद के पुत्तूलाल का ढाई बीघा, सरैया कादीपुर के विनोद का एक बीघा तथा लक्षिमनपुर के पंचम का आधा बीघा गेहूं जला गया।
विज्ञापन


विद्युत लाइन की चिंगारी से लगी आग की सूचना पर यूपी-100 टीम मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। आग लगने से गेहूं का जलता खेत देख पासपड़ोस के कई गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें