तालाब में नहाते वक्त डूबा बालक, मौत
तंबौर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। बताया गया है कि बालक नहाने गया था। इसी बीच वह गहराई में पहुंच गया। जहां पर वह डूब गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम हैंठा निवासी बाबू का पुत्र मुकीम (11) मंगलवार को बकरियों को चराने घर से निकला था। बताते हैं कि तालाब के किनारे बकरियों को छोड़कर वह नहाने लगा। नहाते समय ही वह गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह तालाब में डूब गया।
तालाब के करीब मौजूद अन्य बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मुकीम को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।