फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को तापमान 37 डिग्री पर टिका रहा। दोपहर को तेज धूप जहां बदन झुलसाती रही वहीं उमस ने खूब पसीना छुड़ाया। झुलसाती गर्मी के चलते दोपहर को शहर की सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आए। वह भी तेज धूप से बचने को तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को सूरज ने निकलते ही तीखे तेवर अपना लिए। सुबह आठ बजते-बजते गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल करने लगी। दोपहर 12 बजे सूरज की किरणें बदन झुलसाने लगीं। आलम यह रहा कि गर्मी का प्रकोप देख दोपहर को लोग बाहर निकलने की हिम्मत नही जुटा सके।

जरूरी काम से जिन्हें निकलना पड़ा वह लोग चेहरे पर कपड़ा लपेटकर व छाते के सहारे तपिश से बचाव करते नजर आए। रात में भी उमस भरी गर्मी चैन नही लेने दे रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने से गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें