फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पालक ने देखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजड़ा
विज्ञापन

सरैया (सीतापुर) । सदरपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसको लेकर वन विभाग ने गुरुवार को क्षेत्र के एक सायफन के निकट पिंजड़ा लगाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वन विभाग जल्दी तेंदुए को काबू में कर लेगा। वन विभाग ने ऐसी कार्रवाई तब की है। जब गुरुवार को एक पशुपालक ने तेंदुआ को देखा।

सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव लक्षिमनपुर निवासी कन्हई जानवर चराने के लिये घर से निकला था। इसी बीच उसके कई जानकर गांव के निकट मौजूद शारदा नहर के सायफन में चले गए। जानवरों को हंकाने को जब कन्हई साइफन में पहुंचा तो वहां उसका सामना तेंदुआ से हो गया।
विज्ञापन


अपने सामने तेंदुआ देख कन्हई के होश उड़ गए। वह शोर मचाता हुआ गांव में भाग आया। सायफन में तेंदुआ की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सायफन के दोनों छोरों को घेर लिया और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही रेंजर आरसी यादव, जितेंद्र सिंह, वनरक्षक जयप्रकाश मिश्रा व सुशील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिये पिंजड़ा लगा दिया है। इस संबंध में वन रेंज महमूदाबाद के रेंजर आरसी यादव ने बताया कि पग चिन्ह से कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें