फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के रास्ते में आ रही दुकान पर चला बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के लालबाग पार्क में बन रही पार्किंग के रास्ते में अवरोध उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को प्रशासन का डंडा चला। जिला अस्पताल रोड पर स्थित एक दुकान को बुलडोजर के जरिए ढहा दिया गया।
विज्ञापन


सदर एसडीएम किशुंक श्रीवास्तव व पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। शहर के लालबाग शहीद पार्क के पीछे स्थित जमीन पर वाहन पार्किंग बन रही है। साथ ही शहीद पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है।

पार्किंग के पिछले हिस्से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग के पास ही एक दुकान अवैध रुप से बनी हुई थी। यह पार्किंग के रास्ते में आड़े आ रही थी। स्वामी को हटाने की चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद स्वामी से इसे नहीं हटाया। इस पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध दुकान को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें