फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली की घटना, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन

नेरी (सीतापुर)। महोली क्षेेत्र में रेल लाइन के किनारे बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। क्षेत्र के नागरिक अज्ञात हत्यारों द्वारा युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जता रहे हैं। जबकि पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रही है।

महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेरी में रेलवे स्टेशन है। बुधवार की सुबह नेरी गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले। इसी दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक की उम्र 27 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसने नीली जींस, धारीदार स्वेटर, भूरा मफलर व लाल रंग के जूते पहन रखे थे। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि युवक आसपास के क्षेत्र का निवासी नहीं है। जिसकी वजह से उसकी पहचान में दिक्कतें आ रही हैं। युवक के कपड़ों में लटजीरा व घास सनी हुई थी। यह देख ग्रामीण संदेह जता रहे थे कि अज्ञात हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शव रेल ट्रैक के किनारे फेंका है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने की वजह से होना प्रतीत हो रही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट कराने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं युवक के शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें