फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में बनेंगे सुलभ प्रसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक प्रसाधन के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 10 लाख रुपये
विज्ञापन

सीतापुर। गांवों की तर्ज पर अब शहरी इलाके खुले में शौच से मुक्त होंगे। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना में सीतापुर शहर को भी खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया जाएगा। यहां के बाशिंदों को सहूलियत देने के लिहाज से निकाय के 30 वार्डों में सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे।

प्रत्येक शौचालय पर 10 लाख व्यय किए जाएंगे। यहां के वार्डों में सुलभ शौचालय का निर्माण कराने को प्रशासन खाका खींचने में जुटा है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान पर खास जोर दे रखा है। शहरी और गंवई इलाकों को साफ-सुथरा बनाने के लिए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम चला रखा है।
विज्ञापन


साथ ही अभियान चलाकर न सिर्फ शहरों एवं गांवों में झाडू लगाई जा रही है, बल्कि जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया जा रहा है। यही नहीं गरीबों के घरों में शौचालय भी बनवाए जाएंगे। ताकि स्वच्छ वातावरण बन सके। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अब सीतापुर शहर को भी खुले में शौच से मुक्त बनाया जाएगा।

इसके लिए जिले में सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। जनता को सुविधाएं देने को यहां के 30 वार्डों में सुलभ शौचालय का निर्माण होगा। वार्डों में शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रशासन खाका तैयार कराने में जुटा है। प्रत्येक सुलभ शौचालय पर करीब 10 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है।

यह शौचालय बनने के बाद यहां के लोगों को नित्यक्रिया की बेहतरीन सुविधाएं मिलने लगेंगी। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इनके निर्माण के बाद शहर में स्वच्छता का भी असर दिखाई देगा।
विज्ञापन


हर वार्ड में बनेंगे सुलभ प्रसाधन
शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने के लिए सीतापुर पालिका के वार्डों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। ये शौचालय प्रत्येक वार्ड में बनवाने की योजना है। इस पर काम चल रहा है।
-राधेश्याम जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका सीतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें